अपराध
20 Apr, 2026

श्रीगंगानगर में जमीन विवाद में बहन की हत्या, भाई गिरफ्तार

श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक युवक ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

श्रीगंगानगर, 20 अप्रैल।

जिले के रावला थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने रिश्तों को कलंकित कर दिया, जहां गांव 8 डीओएल में रविवार देर शाम एक युवक ने अपनी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके पर ही शव के पास बैठा रहा, जिसे पुलिस ने पहुंचकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र (25) ने अपनी बहन मंजू (27) को गेहूं की फसल में हिस्सेदारी देने के बहाने घर बुलाया था। मंजू अपने लिव-इन पार्टनर के साथ गांव पहुंची थी, लेकिन घटना के समय वह घर के अंदर अकेली थी।

बताया गया कि शाम के समय मंजू और सुरेंद्र के बीच जमीन में हिस्से को लेकर विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ गया। गुस्से में आए सुरेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बहन के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद जब मंजू का लिव-इन पार्टनर घर पहुंचा तो उसने देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी है और आरोपी के हाथ में खून लगी कुल्हाड़ी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर डीएसपी प्रशांत कौशिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद सामने आई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़