अपराध
01 May, 2026

मोटरसाइकिल सवार दो युवक चिट्टा सहित गिरफ्तार, नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नाहन में पुलिस ने गश्त के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।

नाहन, 01 मई

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 अप्रैल को नाहन की डिटेक्शन सेल की टीम द्वारा गश्त के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सोलन और मंडी जिले के दो युवक मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर चंडीगढ़ से सराहां की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर उज्जल माजरी बैरियर के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया और जांच शुरू की गई।

वाहन पर सवार दोनों युवकों से पूछताछ में उनकी पहचान सामने आई, जिनमें एक कंडाघाट क्षेत्र का निवासी तथा दूसरा जोगिंदरनगर क्षेत्र का निवासी बताया गया है। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई लगभग 20.14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ काला आंब थाना में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि नशे की इस खेप के स्रोत और इसके संभावित वितरण नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और पूरे तस्करी नेटवर्क को उजागर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़