नई दिल्ली, 12 मई।
अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों अलगाव की अटकलें तेजी से सामने आ रही हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी मौनी की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं उस समय तेज हो गईं, जब फैंस ने देखा कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
फैंस का ध्यान इस बात पर भी गया कि सूरज नांबियार ने कथित तौर पर मौनी के साथ शादी और छुट्टियों की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दी हैं या आर्काइव कर दी हैं। हालांकि मौनी रॉय के अकाउंट पर अब भी दोनों की साझा तस्वीरें मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर आई इस दूरी को देखकर फैंस लगातार यह अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों के संबंधों में सब कुछ सामान्य नहीं है।
अब तक मौनी रॉय या सूरज नांबियार की ओर से इन अटकलों पर किसी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि सूरज नांबियार दुबई में रहने वाले व्यवसायी और निवेश बैंकर हैं तथा उनका संबंध बेंगलुरु के जैन परिवार से है। दोनों ने वर्ष 2022 में गोवा में मलयाली और बंगाली परंपराओं के अनुसार भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। मौनी अक्सर अपने पति सूरज के साथ यात्रा और निजी पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं।



.jpg)


.jpg)



.jpg)