मुरादाबाद, 11 अप्रैल 2026।
वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के संरक्षक तथा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुरादाबाद निवासी प्रदेश संगठन मंत्री सुनीता गुप्ता को लेमिनेटेड फोटो फ्रेम के साथ सम्मान पत्र भेजकर सम्मानित किया।
यह सम्मान प्राप्त होने पर शनिवार को सुनीता गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मिलकर लेमिनेटेड फोटो फ्रेम खोला और मंत्री नंदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वैश्य समाज की महिला पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे संगठन के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगी तथा मंत्री नंदी के मार्गदर्शन में संगठन की गतिविधियों को गति प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी वैश्य समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
प्रदेश संगठन मंत्री सुनीता गुप्ता के साथ वैश्य समाज मुरादाबाद की जिला अध्यक्ष सोनिया गुप्ता, शैफाली रस्तोगी, श्रेया गुप्ता, भावना गुप्ता, रेनू, श्वेता रस्तोगी, प्रियंका गुप्ता, मिलन गुप्ता, शर्मिला, सोनी अग्रवाल, नीलम रस्तोगी, कृष्णा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।











.jpg)