नोएडा, 08 अप्रैल 2026।
नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में स्थित गिझौड़ गांव में एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुरेश सिंह पुत्र होशियार सिंह की उम्र 45 वर्ष थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश सिंह की इस तरह की घटना ने पूरे गांव में शोक का माहौल बना दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या के पीछे कौन-से मानसिक या व्यक्तिगत कारण थे।
एक अन्य मामले में फरमान सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी खोड़ा कॉलोनी को गंभीर हालत में सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसके मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि होशियापुर गांव निवासी बिशेश्वर पटेल उम्र 40 वर्ष को उनके परिजनों द्वारा बुधवार दोपहर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर मौत के कारणों का पता लगा रही है।








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

