धर्मशाला, 16 अप्रैल
नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत सीआईए टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया है और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वीरवार को भदरोया और डमटाल क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर की गई। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की, जिसमें नशे की खेप छिपाकर रखी गई थी।
जांच में वाहन से 20.61 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद वाहन सहित सामग्री को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ शंगा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 52 वर्ष है और वह छन्नी गांव, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा का निवासी है।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
जिला पुलिस नूरपुर ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर दें।





.jpg)


.jpg)