अपराध
22 May, 2026

पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

हमीरपुर में पति को दूसरी महिला के साथ देखने पर पत्नी ने जहरीली गोलियां खा लीं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

हमीरपुर, 22 मई ।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गहरौली खुर्द गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला द्वारा जहरीली गोलियां खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार की 30 वर्षीय पत्नी अंशु ने शुक्रवार को अपने पति को एक अन्य महिला के साथ देख लिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने महिला के साथ मारपीट भी की।

घटना से आहत होकर अंशु ने गुस्से में सल्फास की जहरीली गोलियां खा लीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया गया है कि घटना से पहले महिला ने यूपी-112 पुलिस को फोन कर सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पति से पूछताछ जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़