छत्तीसगढ़
26 Mar, 2026

पिता की डांट से आहत बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कांकेर के ग्राम जवाहर खेड़ेगाव में पिता की डांट से नाराज 19 वर्षीय युवती खेमिन नरेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी।

कांकेर, 26 मार्च 2026।

जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहर खेड़ेगाव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जब 19 वर्षीय युवती खेमिन नरेटी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और स्तब्धता का माहौल छा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खेमिन नरेटी को पिता कमलेश नरेटी ने किसी बात को लेकर डांट दी थी। पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए और उसकी मां महुआ बीनने गईं, जबकि छोटा भाई खेलने के लिए मोहल्ले में चला गया। पिता की डांट से नाराज खेमिन ने अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर घर के अंदर ही फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

जब युवती की मां महुआ बीनकर घर लौटी और बेटी को खोजा, तो उसे फंदे से लटका पाया। आस-पास के लोगों को तुरंत सूचना दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल ले जाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है और उनका कहना है कि पिता की डांट से बेटी इतना आहत हुई कि उसने खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। घटना ने पूरे गांव में शोक और चर्चा का विषय बना दिया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़