प्रशासनिक खबरें
14 May, 2026

रोशनपुरा में पुलिस कमिश्नर का जनसंवाद, अपराध-नशा पर नागरिकों से सीधा संवाद

भोपाल के रोशनपुरा में पुलिस कमिश्नर ने जनसंवाद के दौरान अपराध, नशा, साइबर फ्रॉड और यातायात से जुड़ी शिकायतें सुनीं और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

भोपाल, 14 मई।

भोपाल में अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने थाना अरेरा हिल्स क्षेत्र के रोशनपुरा में नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसंवाद के दौरान कुछ नागरिकों ने यह मुद्दा उठाया कि लंबे समय से अपराध से दूर रह रहे व्यक्तियों को भी धारा 151 के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ता है, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित होता है। वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में खुलेआम नशा करने वालों की शिकायत करते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती।

एक महिला ने पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायत पुलिस कमिश्नर के समक्ष रखी, जिस पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही महिलाओं के लिए साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर अलग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग भी उठी।

इस पर पुलिस कमिश्नर ने एसीपी एमपी नगर को निर्देश दिए कि महिलाओं के लिए विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाए ताकि साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों और सुझावों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में नागरिकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल-112 पर दें या मादक पदार्थ और अवैध हथियारों से जुड़ी सूचना निर्धारित मोबाइल नंबर पर साझा करें, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़