जम्मू, 14 मई।
जम्मू पुलिस के साउथ ज़ोन ने “100 डे नशा मुक्त जेएंडके अभियान” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधीनगर क्षेत्र के गंग्याल इंडस्ट्रियल इलाके से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 68 हजार रुपये नकद तथा एक डिजिटल वजन मापने की मशीन बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार गंग्याल टीम पावर ग्रिड स्टेशन, गंग्याल इंडस्ट्रियल एरिया में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका गया, जिनकी पहचान राकेश कुमार और जतिंदर सिंह के रूप में हुई। तलाशी लेने पर दोनों के पास से मादक पदार्थ, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ।
इस मामले में एफआईआर संख्या 46/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य कड़ियों का पता लगाने में जुटी हुई है।





.jpg)








