पश्चिम बंगाल
07 May, 2026

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड पर सियासत तेज, मां ने ममता-अभिषेक पर लगाए गंभीर आरोप

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद उनकी मां ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कोलकाता, 07 मई।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के चंडीपुर क्षेत्र में भाजपा नेता के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राजनीतिक तनाव गहराता जा रहा है। घटना के बाद उनके घर पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है, जबकि पूरे इलाके में पुलिस और केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के कई घंटे बाद भी आरोपितों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका है और सभी संदिग्ध अब तक फरार बताए जा रहे हैं। जांच टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी हुई है।

इस बीच चंद्रनाथ रथ की मां हासी रानी रथ ने गंभीर आरोप लगाते हुए इस हत्या को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्होंने कहा कि वह दोषियों को फांसी नहीं, बल्कि उम्रकैद की सजा चाहती हैं। उनके अनुसार, जिन नेताओं ने पहले धमकी दी थी कि चार मई के बाद कोई नहीं बचेगा, वही अब सच होता दिख रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि यह मौत हादसा होती तो उतना दर्द नहीं होता, लेकिन जिस तरह से उनके बेटे को मारा गया, उससे साफ है कि इसके पीछे राजनीतिक साजिश है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

मां ने यह भी दावा किया कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की चुनावी जीत के कारण उनके बेटे को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि चंद्रनाथ को भवानीपुर, नंदीग्राम और चंडीपुर जैसे क्षेत्रों की चुनावी जिम्मेदारी दी गई थी, जिससे वह विरोधियों के निशाने पर आ गया।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भवानीपुर में हुई हार का बदला उनके बेटे से लिया गया और पूरी घटना एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।

परिजनों के अनुसार, घर में मातम का माहौल है। वहीं भाजपा ने इस घटना को चुनाव बाद की राजनीतिक हिंसा करार दिया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच के साथ लगातार छापेमारी कर रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़