अपराध
28 Apr, 2026

रिटायर्ड कर्नल को बंधक बनाकर 2.20 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश फरार

जयपुर के बगरू इलाके में नकाबपोश बदमाश ने रिटायर्ड कर्नल को बंधक बनाकर 2.20 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

जयपुर, 28 अप्रैल

बगरू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां नकाबपोश बदमाश ने एक रिटायर्ड कर्नल को बंधक बनाकर 2.20 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। बदमाश हथियार के बल पर घर में घुसा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार ओमेक्स सिटी बगरू निवासी 71 वर्षीय रिटायर्ड कर्नल रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर पर अकेले टीवी देख रहे थे, तभी एक युवक गेट खोलकर भीतर घुस आया। उसके हाथ में चाकू था और पेंट में पिस्टल रखी हुई थी। आरोपित ने हेलमेट पहन रखा था और धमकाते हुए नकदी की मांग की।

रुपये न मिलने पर बदमाश ने बुजुर्ग का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और जेब से कोई पदार्थ निकालकर उन्हें सुंघा दिया, जिससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी ने उनके हाथ-पैर और मुंह बांध दिए और कमरे की रैक में रखे 2.20 लाख रुपये निकालकर बैग में रख लिए।

करीब ढाई घंटे बाद शाम लगभग 4 बजे रिटायर्ड कर्नल को होश आया, तो उन्होंने खुद को बंधक अवस्था में पाया। कमरे में सामान बिखरा हुआ था और मुंह बंधा होने के कारण वे मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा सके। लगभग 45 मिनट की कोशिश के बाद उन्होंने किसी तरह खुद को मुक्त किया और पड़ोसियों को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपित की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़