काठमांडू, 30 अप्रैल
नेपाल के रोल्पा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक जीप लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई और उसमें सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रुकुम से जलजला की ओर जा रही एक बोलेरो जीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और करीब 800 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन में मौजूद सभी 17 यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
बताया गया है कि सभी यात्री वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित वार्षिक मेले में शामिल होने के लिए जलजला की ओर जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर रवाना किया गया।
रोल्पा के पुलिस अधिकारी के अनुसार हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन सभी यात्रियों की मौत पहले ही हो चुकी थी। जीप का नंबर लु 1 ज 4167 बताया गया है।
वहीं घटना के बाद क्षेत्र में संचार व्यवस्था बाधित होने के कारण विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में भी कठिनाई आ रही है। पुलिस लगातार संपर्क स्थापित करने और स्थिति की पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।



.jpg)



.jpg)




