मध्य प्रदेश
30 Apr, 2026

सामाजिक न्याय और संगठन सशक्तिकरण पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न

भोपाल में आयोजित कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में सामाजिक न्याय, संविधान संरक्षण और संगठन सशक्तिकरण पर व्यापक चर्चा कर जनसंपर्क अभियान व आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

भोपाल, 30 अप्रैल।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की अहम बैठक गुरुवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सामाजिक न्याय, संविधान संरक्षण, अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र पाल गौतम शामिल हुए। इस अवसर पर जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र चौधरी और प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद अहिरवार सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने की।

मुख्य अतिथि राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग को संविधान से मिले अधिकारों की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा और संविधान के मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान देश के वंचित और दलित वर्ग की आशाओं का आधार है और इसकी रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष आवश्यक है। सज्जन सिंह वर्मा ने अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को जनआंदोलन के रूप में कार्य करने की जरूरत बताई। कमलेश्वर पटेल ने संगठन की जमीनी सक्रियता को उसकी वास्तविक शक्ति बताते हुए पंचायत से जिला स्तर तक नेटवर्क मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सदैव कमजोर वर्गों की आवाज रही है और विभाग को जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहना चाहिए।

अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि संगठन का लक्ष्य केवल विस्तार नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना की रक्षा है। उन्होंने 2028 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के हर स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान, सामाजिक न्याय संवाद, ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम और जनहित से जुड़े आंदोलनों को तेज किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़