काठमांडू, 08 अप्रैल 2026।
इज़राइल में स्थित नेपाली दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है और सभी से सुरक्षित, सतर्क और संयमित रहने का आग्रह किया है। दूतावास ने बुधवार को आठ बिंदुओं वाला विशेष परामर्श जारी कर इस दिशा में मार्गदर्शन दिया।
आपातकालीन परिस्थितियों में मदद के लिए दूतावास ने द्वितीय सचिव कुमार बहादुर श्रेष्ठ और तृतीय सचिव संज कुमार शाह से मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने का निर्देश दिया है। इसके तहत द्वितीय सचिव का संपर्क नंबर +972-535360748 और तृतीय सचिव का +972-545582077 बताया गया है।
दूतावास ने होम फ्रंट कमांड और इज़राइल सरकार के अन्य आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है। साथ ही, अलर्ट एसएमएस प्राप्त होने या खतरे का संकेत देने वाले सायरन बजने पर तुरंत नजदीकी बम शेल्टर में जाने की सलाह दी गई है।
नेपाली नागरिकों से अपने पासपोर्ट, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज हमेशा साथ रखने और नियमित रूप से घटनाक्रम की जानकारी लेने का आग्रह किया गया है।
साथ ही, सोशल मीडिया पर युद्ध संबंधी वीडियो को अनावश्यक रूप से साझा न करने और अपने परिवार, मित्रों और रिश्तेदारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने की हिदायत भी दी गई है।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)