अपराध
08 Apr, 2026

सिरसा पुलिस ने बुजुर्ग हत्या का मास्टरमाइंड सहित चार आरोपी गिरफ्तार

सिरसा पुलिस ने गांव कुरंगावाली में उधार पैसे को लेकर बुजुर्ग की हत्या मामले में मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।

सिरसा, 08 अप्रैल 2026।

सिरसा पुलिस ने गांव कुरंगावाली में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या मामले का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि वारदात उधार दिए पैसे की मांग के बाद हुई थी।

रोड़ी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जगपाल, जगजीत सिंह और दो नाबालिग शामिल हैं। मृतक लीला गिर के बेटे हरदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।

हरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट बस चालक है और गांव का शंभू उससे एक हजार रुपये उधार मांगता रहा। जब हरदीप पैसे नहीं दे सका तो शंभू ने उससे रंजिश पाल ली। बीती चार मार्च की रात शंभू अपने चार-पांच साथियों के साथ दीवार फांदकर हरदीप के घर में घुसा और घर के आंगन में सो रहे उनके पिता पर धारदार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

हमले की आवाज सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए, तो हमलावरों ने हरदीप के भाई गुरदीप को पकड़कर गली में घसीटा और उस पर भी धारदार हथियारों से हमला किया। घायल को इलाज के लिए बठिंडा रेफर किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिरसा ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया। रोड़ी थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में अंबाला और करनाल भेजा गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़