अपराध
16 May, 2026

सीवान रेलवे स्टेशन पर यात्री की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक यात्री की संदिग्ध हालात में मौत के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीवान, 16 मई।

सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02-03 पर एक रेल यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और रेल पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर अजय कसारी (44) के रूप में हुई है। वह पश्चिमी चंपारण जिले के वीरंची नंबर-3 वार्ड नंबर-1 का निवासी बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों ने प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को अवगत कराया गया और मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया गया।

जांच के दौरान पहुंचे चिकित्सकीय अधिकारी ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रेल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। तलाशी के दौरान मृतक के पास से वास्कोडिगामा से नरकटियागंज तक का रेल टिकट और आधार कार्ड बरामद किया गया। बताया गया कि टिकट 12 मई को खरीदा गया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना का रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़