अपराध
28 May, 2026

जोधपुर में रिटायर्ड एएसपी ने लगाई फांसी, डिप्रेशन में होने की आशंका

जोधपुर में रिटायर्ड एएसपी दशरथ सिंह चारण ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, प्राथमिक जांच में लंबे समय से डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है।

जोधपुर, 28 मई ।

राजस्थान के जोधपुर शहर के मंडोर क्षेत्र में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथ सिंह चारण द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वे अपने आवास पर फांसी के फंदे से लटके पाए गए, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा गया।

पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय दशरथ सिंह चारण मूल रूप से नागौर जिले के निवासी थे और राजस्थान पुलिस सेवा से एएसपी पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे। वे वर्तमान में मंडोर लालसागर क्षेत्र में रह रहे थे।

घटना के समय उनकी पत्नी बाहर धार्मिक कार्यक्रम में गई हुई थीं, जो दोपहर लगभग तीन बजे घर लौटीं, तब इस घटना की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि उन्होंने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाया।

परिवार में एक पुत्र है जो दिल्ली में कार्यरत है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे लंबे समय से मानसिक अवसाद की स्थिति में थे, जिसके चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।

मंडोर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले की आगे जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़