बॉलीवुड
08 Jun, 2026

राम गोपाल वर्मा ने हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की तारीफ की, ‘कौन’ के सीन से की तुलना

राम गोपाल वर्मा ने हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की सराहना करते हुए इसे अपनी फिल्म ‘कौन’ के सस्पेंस सीन से जोड़ते हुए चर्चा बढ़ा दी है।

नई दिल्ली, 08 जून ।

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की सराहना करते हुए इसके एक दृश्य को अपनी चर्चित फिल्म ‘कौन’ के एक यादगार सस्पेंस सीन की याद दिलाने वाला बताया है, जिससे फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है।

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की एक क्लिप साझा करते हुए लिखा कि ‘ऑब्सेशन’ देखने के बाद उन्हें अपनी फिल्म ‘कौन’ में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के प्रतिष्ठित सीन की याद आ गई। उनके इस पोस्ट के बाद फिल्म हॉरर और सस्पेंस प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

करी बार्कर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में माइकल जॉनस्टन और इंडे नेवरेट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में माइकल का किरदार बेयर बेली नामक एक शांत स्वभाव के म्यूजिक स्टोर कर्मचारी का है, जो अपनी सहकर्मी निक्की फ्रीमैन के प्रति गुप्त आकर्षण रखता है और कहानी मनोवैज्ञानिक तनाव व सस्पेंस के इर्द-गिर्द घूमती है।

कम बजट की इंडी हॉरर फिल्म होने के बावजूद ‘ऑब्सेशन’ ने वैश्विक स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। लगभग 7.5 लाख डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 200 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है, जिसे इंडी सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इस फिल्म का प्रीमियर पहले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मिडनाइट मैडनेस सेक्शन में हुआ था, जिसके बाद इसे अमेरिका में रिलीज किया गया और इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़