सरकार व नीतियाँ
08 Jun, 2026

असम में TRAI का मोबाइल नेटवर्क टेस्ट, एयरटेल-जियो बेहतर, BSNL सबसे कमजोर

TRAI की असम में की गई मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता जांच में एयरटेल और जियो का प्रदर्शन बेहतर रहा, जबकि बीएसएनएल और वोडाफोन-आइडिया में कवरेज और स्पीड की समस्याएं सामने आईं।

नई दिल्ली, 08 जून ।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने असम में लंका से नरैनपुर रेलवे ब्रिज तक एनएच-27 और 627 मार्ग पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का व्यापक परीक्षण किया, जिसमें कवरेज, कॉल ड्रॉप और डेटा स्पीड जैसे महत्वपूर्ण मानकों का आकलन किया गया।

मार्च माह में किए गए इस परीक्षण में विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क प्रदर्शन का तुलनात्मक अध्ययन किया गया, जिसमें एयरटेल और जियो ने औसतन बेहतर डाउनलोड स्पीड दर्ज की, जबकि बीएसएनएल और वोडाफोन-आइडिया में कवरेज गैप और कॉल ड्रॉप की समस्या अधिक पाई गई।

रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल के 23,981 सैंपल में से 4,820, बीएसएनएल के 7,964 में से 6,410, जियो के 23,742 में से 4,453 और वोडाफोन-आइडिया के 17,252 में से 10,218 सैंपल में कमजोर सिग्नल दर्ज हुआ।

कॉल ड्रॉप दर की बात करें तो एयरटेल में 126 में से 9 कॉल, बीएसएनएल में 37 में से 12, जियो में 128 में से 14 और वोडाफोन-आइडिया में 95 में से 21 कॉल ड्रॉप दर्ज किए गए।

कॉल साइलेंस इंस्टेंस में एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया में कुछ मामलों में कॉल के दौरान आवाज नहीं आने की स्थिति देखी गई, जबकि बीएसएनएल के आंकड़े इस श्रेणी में उपलब्ध नहीं रहे।

डेटा स्पीड के परीक्षण में एयरटेल ने 66.50 एमबीपीएस डाउनलोड और 13.63 एमबीपीएस अपलोड, जियो ने 88.21 एमबीपीएस डाउनलोड और 6.61 एमबीपीएस अपलोड, वोडाफोन-आइडिया ने 16.84 एमबीपीएस डाउनलोड और 3.99 एमबीपीएस अपलोड, जबकि बीएसएनएल ने सबसे कम 4.86 एमबीपीएस डाउनलोड और 3.10 एमबीपीएस अपलोड स्पीड दर्ज की।

TRAI ने यह परीक्षण कुल 189.7 किलोमीटर लंबे हाईवे ड्राइव और 7 हॉटस्पॉट लोकेशनों पर किया, जिसमें बामुन गांव, डिजाबोरा, मुपा, डिडाओडिप, रेटजोल और दमछरा जैसे क्षेत्र शामिल थे।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़