मध्य प्रदेश
08 Jun, 2026

अनूपपुर में कलेक्टर की पहल से पांच बच्चों की सफल हार्ट सर्जरी, मिला नया जीवन

अनूपपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कलेक्टर हर्षल पंचोली की पहल से पांच बच्चों की भोपाल में सफल हार्ट सर्जरी हुई, जिससे उन्हें नया जीवन मिला है।

अनूपपुर, 08 जून।

अनूपपुर जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कलेक्टर हर्षल पंचोली की संवेदनशील पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पांच बच्चों को नया जीवन मिला है। हृदय रोग से पीड़ित इन बच्चों का भोपाल स्थित चिरायु हेल्थ एंड मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड में सफल हृदय सर्जरी कर इलाज किया गया।

जिले में चिन्हित किए गए बच्चों साक्षी, दिव्यांशी, आयुष, संध्या और प्रियंका को कलेक्टर के विशेष प्रयासों से तत्काल भोपाल रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनका निःशुल्क और उच्च स्तरीय उपचार किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए बच्चों की जांच से लेकर सर्जरी तक की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों और आरबीएसके टीम के समन्वित प्रयासों से सभी बच्चों की जटिल सर्जरी सफल रही।

सर्जरी के बाद बच्चों की स्थिति में तेजी से सुधार दर्ज किया जा रहा है। वे अब धीरे-धीरे सामान्य गतिविधियां करने लगे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को पूरी तरह निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आरबीएसके टीम द्वारा किए जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण में अपने बच्चों की जांच अवश्य कराएं ताकि गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हो सके।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़