टॉप न्यूज़
08 Jun, 2026

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 8 जून।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि इस दुर्घटना से उन्हें अत्यंत पीड़ा हुई है और वे प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता कार्यों में पूरी तरह सक्रिय है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के निकटतम परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़