अपराध
08 Jun, 2026

युवक हत्याकांड का तीन घंटे में खुलासा, तीन आरोपी दबोचे गए

बागपत पुलिस ने मुगलपुरा में युवक की हत्या के मामले का तीन घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

बागपत, 08 जून।

बागपत कोतवाली क्षेत्र में हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश किया।

सोमवार सुबह मुगलपुरा मोहल्ले में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। बाद में मृतक की पहचान बागपत निवासी शाहजान के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक के चाचा इरशाद ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि मुगलपुरा निवासी सलमान ने पहले शाहजान के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान, फरमान, इमरान, शाहरुख तथा अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सघन पड़ताल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों शाहरुख, फरमान और इमरान उर्फ ईम्मन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले के त्वरित खुलासे पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली टीम को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके विरुद्ध पहले से कई मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक का आरोपियों के घर आना-जाना था। इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और बाद में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़