मध्य प्रदेश
08 Jun, 2026

रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 250 ट्रॉली अवैध रेत को किया नष्ट

मुरैना में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 250 ट्रॉली अवैध रेत को नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपये बताई गई है।

मुरैना, 8 जून।

मुरैना जिले में अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर सख्त प्रहार किया है। पुलिस, वन विभाग और एसएएफ की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा की गई रेत को नष्ट कर दिया।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना सरायछौला क्षेत्र के ग्राम पिपरई और बिंडवा स्थित चंबल क्षेत्र में संयुक्त टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान करीब 250 ट्रॉली, यानी लगभग 500 घनमीटर अवैध रेत भंडारण को चिन्हित किया गया। प्रशासन ने जेसीबी और लोडर मशीनों की मदद से रेत को मिट्टी में मिलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार नष्ट की गई रेत की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई को प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए दो जेसीबी मशीनों और तीन लोडर मशीनों का उपयोग किया गया।

इस अभियान में थाना सरायछौला प्रभारी के.के. सिंह सहित पुलिस, वन विभाग और एसएएफ के करीब 40 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशासन का कहना है कि रेत माफिया और अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़