राजनीति
08 Jun, 2026

आयुष्मान भारत PM-JAY में शामिल हुआ पश्चिम बंगाल, देशभर में योजना का पूर्ण विस्तार

पश्चिम बंगाल के शामिल होने के साथ आयुष्मान भारत PM-JAY योजना अब देश के सभी 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो गई है, जिससे करोड़ों परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा।

नई दिल्ली, 8 जून।

देश की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) में अब पश्चिम बंगाल के शामिल होने के साथ इसका राष्ट्रीय स्तर पर पूर्ण विस्तार हो गया है। इस कदम के बाद यह योजना देश के सभी 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो गई है।

विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच इस संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस योजना के तहत पश्चिम बंगाल की लगभग 1.43 करोड़ परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा। इससे राज्य के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 2018 में शुरू हुई यह योजना आज दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बन चुकी है, जिसके तहत अब तक 12 करोड़ से अधिक उपचार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इससे गरीबों के स्वास्थ्य खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत इलाज पूरी तरह कैशलेस और पेपरलेस होगा तथा लाभार्थी देशभर के 36 हजार से अधिक पंजीकृत अस्पतालों में उपचार करा सकेंगे। साथ ही इसकी पोर्टेबिलिटी सुविधा से प्रवासी मजदूरों को भी देशभर में इलाज की सुविधा मिलेगी।

पश्चिम बंगाल सरकार ने भी इस योजना के कार्यान्वयन का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में लगभग 1.24 करोड़ पात्र परिवार सीधे लाभान्वित होंगे और आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के बाद यह संख्या 1.43 करोड़ तक पहुंचेगी। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए केंद्र के सहयोग के प्रति आभार भी जताया।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़