अपराध
12 Jun, 2026

धमतरी में 18.626 किलो गांजा बरामद, अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस ने सिहावा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 18 किलो से अधिक गांजा बरामद कर अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

धमतरी, 12 जून।

धमतरी पुलिस ने सिहावा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलो 626 ग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे के साथ कार और मोबाइल फोन सहित लगभग 14 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नियमित चेकिंग अभियान के दौरान की गई, जब सूचना मिली थी कि ओडिशा के बोलनगिर और भवानीपटना क्षेत्र से गांजा लेकर एक सफेद कार महाराष्ट्र की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर ग्राम सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।

तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 18 पैकेटों में छिपाकर रखा गया कुल 18.626 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे इसे ओडिशा से खरीदकर महाराष्ट्र में सप्लाई करने जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपितों में प्रवीण रविन्द्र दुबे (34), सोनू प्रवीण खैरकार (29) और पलाश गजभिए (32) शामिल हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पलाश गजभिए अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, जिसके बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी कर नाकेबंदी की गई। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है और पूरे अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़