अपराध
12 Jun, 2026

करधनी में अवैध पटाखा गोदामों पर छापा, 2,102 कार्टून जब्त; संचालक गिरफ्तार

जयपुर के करधनी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखा गोदामों पर छापा मारकर 2,102 कार्टून पटाखे जब्त करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है।

जयपुर, 12 जून।

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी इलाके में चल रहे दो अवैध पटाखा गोदामों पर छापा मारकर 2,102 कार्टून पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में गोदाम संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार वसंत विहार कॉलोनी स्थित इन गोदामों में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम खुलवाकर जांच की गई।

तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों के पटाखों से भरे कुल 2,102 कार्टून बरामद हुए। गोदाम संचालक विनोद कुमार अग्रवाल (41), निवासी झोटवाड़ा से जब भंडारण संबंधी लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने सभी पटाखे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की लापरवाही पर गंभीर कानूनी धाराएं लगाई जाएंगी।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़