सरकार व नीतियाँ
16 Jun, 2026

स्लोवाकिया यात्रा के बाद फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की यात्रा पूरी कर फ्रांस के इवियन पहुंचे हैं जहाँ वे जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर विभिन्न वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

ब्रातिस्लावा, 16 जून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की सफल यात्रा संपन्न करने के बाद फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने होटल पहुंचकर उन्हें विदाई दी।

प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने वाला बताया है। सोशल मीडिया पर एक संदेश में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बेहतर व्यापारिक संबंध युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी होंगे। उन्होंने स्लोवाकियाई सरकार और वहां की जनता के आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

अब प्रधानमंत्री फ्रांस के इवियन पहुंचेंगे, जहाँ वे दो दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उनका औपचारिक स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री 'नई साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता' विषय पर आयोजित कार्य सत्र में वैश्विक नेताओं और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है। अंत में, वे राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सम्मिलित होंगे।

यह भारत की 13वीं और प्रधानमंत्री की लगातार 7वीं जी-7 भागीदारी है, जो वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। फ्रांस की अध्यक्षता में एआई और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी जैसे विषय भारत की प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं। भारत अब तकनीक, विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला में विश्व के लिए एक विश्वसनीय भागीदार बनकर उभरा है।

|
आज का राशिफल

संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। शुभांक-3-6-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़