उत्तर प्रदेश
16 Jun, 2026

काशी रेलवे स्टेशन के विकास में बाधक बनी मस्जिद को हटाने की तैयारी, 20 जून तक का अल्टीमेटम

वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने अवैध रूप से बनी मस्जिद को 20 जून तक हटाने का नोटिस जारी किया है।

वाराणसी, 16 जून।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार और विकास कार्यों के मद्देनजर उत्तर रेलवे प्रशासन ने एक सख्त कदम उठाया है। स्टेशन के विकास में अवरोधक बनी गंज शाहिदा मस्जिद को हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। रेलवे प्रशासन ने मस्जिद की दीवार पर नोटिस चस्पा करते हुए कमेटी को 20 जून तक का समय दिया है, जिसके बाद मस्जिद को ध्वस्त (जमींदोज) करने की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर रेलवे के अधिकारी समर्थ गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि यह मस्जिद रेलवे की भूमि पर स्थित है और निर्माण कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मस्जिद से संबंधित कानूनी मुकदमा वर्ष 2024 में ही खारिज हो चुका है, जिसके उपरांत अब रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया है। 20 जून की समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी काशी रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर प्लेटफॉर्म संख्या चार के निर्माण कार्य को गति दी गई थी। वर्तमान में प्रशासन का मुख्य उद्देश्य स्टेशन के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाना और यात्रियों की सुविधाओं के लिए लंबित विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

|
आज का राशिफल

संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। शुभांक-3-6-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़