पश्चिम बंगाल
16 Jun, 2026

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोपी टीएमसी नेता के घर पुलिस की छापेमारी, हथियार बरामद

जलपाईगुड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में फरार टीएमसी नेता कृष्ण दास के घर पुलिस ने छापा मारकर कई धारदार हथियार और गाड़ियाँ जब्त की हैं।

जलपाईगुड़ी, 16 जून।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं पर हमले के एक मामले में वांछित तृणमूल कांग्रेस नेता कृष्ण दास के घर पर पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर से कई धारदार हथियार बरामद किए और वहां मौजूद कई गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। इस घटना से पूरे जिले में हलचल मच गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला पांच मई का है, जब चुनाव परिणाम आने के अगले दिन बारोपेटिया इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमला किया गया था। आरोप है कि यह हमला चुनावी रंजिश के चलते कृष्ण दास और उनके समर्थकों द्वारा किया गया था। पुलिस इस मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सोमवार रात को कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर केंद्रीय बलों के साथ मिलकर कृष्ण दास के आवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को हथियार और वाहन बरामद हुए। फिलहाल मुख्य आरोपी कृष्ण दास फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

|
आज का राशिफल

संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। शुभांक-3-6-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़