नई दिल्ली, 16 जून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए देश में आधुनिक और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण पर फिर से जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश ने अभूतपूर्व गति से इंफ्रास्ट्रक्चर का कायापलट होते देखा है।
मायगव (MyGov) की एक पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार देश के नागरिकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं जुटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस विजन से न केवल विकास की राह आसान हो रही है, बल्कि भविष्य के मजबूत निर्माण की नींव भी रखी जा रही है।
मायगव की रिपोर्ट में पिछले 12 वर्षों के दौरान हुए बड़े बदलावों का लेखा-जोखा पेश किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे बुनियादी ढांचे के विस्तार ने आवागमन की गति को तेज किया है और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की है।
इस परिवर्तन से विकास के नए द्वार खुले हैं। बेहतर कनेक्टिविटी न केवल दूरियों को कम कर रही है, बल्कि अवसरों के विस्तार के साथ-साथ एक अधिक समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण में सहायक साबित हो रही है।
वीडियो देखें-









