न्यूयॉर्क, 16 जून।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) नए महासचिव के चयन की प्रक्रिया में जुटी है। इस क्रम में महासभा ने उम्मीदवारों के साथ अपना पांचवां संवाद सत्र आयोजित किया है।
इस सत्र में इक्वाडोर की पूर्व विदेश और रक्षा मंत्री मारिया फर्नांडा स्पिनोसा ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्हें एंटीगुआ और बारबुडा ने नामित किया है। उन्होंने अपना विजन सामने रखा और सदस्य देशों व नागरिक समाज के सवालों का जवाब दिया।
इससे पहले अप्रैल में, महासभा ने चार अन्य उम्मीदवारों के साथ दो दिवसीय संवाद किया था। इनमें चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रोसी, सेनेगल के पूर्व राष्ट्रपति मैकी सेल और कोस्टा रिका की पूर्व उपाध्यक्ष रेबेका ग्रिनस्पैन शामिल हैं।
मौजूदा और 9वें महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त हो रहा है। इसके बाद नए प्रमुख आगामी एक जनवरी को अपना कार्यभार संभालेंगे।










