सरकार व नीतियाँ
16 Jun, 2026

आधार कार्ड के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी कर आधार कार्ड का उपयोग केवल पहचान सत्यापन के लिए ही सीमित करने की मांग वाली याचिका पर जवाब मांगा है।

नई दिल्ली, 16 जून।

सर्वोच्च न्यायालय ने आधार कार्ड के उपयोग को लेकर केंद्र और सभी राज्य सरकारों से जवाब तलब किया है। कोर्ट में एक याचिका दायर कर यह मांग की गई है कि इस कार्ड को केवल पहचान के सत्यापन तक ही सीमित रखा जाए।

याचिकाकर्ता का आरोप है कि इस कार्ड का गलत इस्तेमाल नागरिकता, अधिवास और आवासीय प्रमाण पत्र के रूप में किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने इस मामले में केंद्र और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर दिया है।

याचिका में तर्क दिया गया है कि वर्तमान में फॉर्म-6 के तहत जो सत्यापन प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वह काफी अपर्याप्त है। इससे उन लोगों के भी मतदाता सूची में शामिल होने का खतरा बना हुआ है, जिनके पास उचित दस्तावेज नहीं हैं।

|
आज का राशिफल

संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। शुभांक-3-6-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़