जम्मू और कश्मीर
16 Jun, 2026

पुंछ हादसा: बाइक सवार तीन युवक खाई में गिरे, एक की घटनास्थल पर ही मृत्यु

पुंछ के धना दोहियन सथारा के पास बाइक के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुंछ, 16 जून।

पुंछ के धना दोहियन सथारा इलाके में मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा सुबह करीब 8:00 बजे हुआ, जब मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद आज़म (पुत्र नूर मोहम्मद) के रूप में हुई है। घायलों में 22 वर्षीय मोहम्मद आरिफ (पुत्र अकबर दीन) और 50 वर्षीय नूर मोहम्मद (पुत्र लाल दीन) शामिल हैं। ये सभी पुंछ के इस्लामाबाद क्षेत्र के निवासी थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पुंछ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। शुभांक-3-6-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़