अपराध
01 Jul, 2026

कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का धंधा, तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे एक दुकानदार को भारी मात्रा में सिरप और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।

हरिद्वार, 01 जुलाई।

उत्तराखंड एसटीएफ और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने हरिद्वार जिले के कलियर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे एक दुकानदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार चला रहा था।

छापेमारी के दौरान दुकान संचालक अहतशाम उल हक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी इन दवाओं को ऊंचे दाम पर बेचकर मोटी कमाई कर रहा था।

जांच में पता चला है कि आरोपी का नाम पहले भी 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी के मामले में सामने आ चुका है। उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में भी जेल की हवा खा चुका है।

एसटीएफ की टीम अब इस पूरे अवैध नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है ताकि गिरोह में शामिल अन्य लोगों को पकड़ा जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ चल रहे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। "ड्रग्स फ्री देवभूमि" के संकल्प को पूरा करने के लिए ऐसी छापेमारी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़