अपराध
01 Jul, 2026

नोएडा में लिफ्ट देकर लूटने वाले चार शातिर लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में

नोएडा सेक्टर 49 पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा हुआ सामान बरामद किया है।

नोएडा, 01 जुलाई।

नोएडा पुलिस को लिफ्ट देकर राहगीरों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सेक्टर 50 के समीप घेराबंदी कर चार आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अमित, नितिन, ऋषि और विवेक के रूप में हुई है।

यह गिरोह कार में लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों को बैठाता था और फिर सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। हाल ही में इन बदमाशों ने लॉजिक्स मॉल में कार्यरत एक कर्मचारी को अपनी कार में लिफ्ट देकर उसके साथ लूट की वारदात की थी।

पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार, लूटा गया मोबाइल, एक स्मार्ट वॉच और 2300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार यात्रियों को अपना निशाना बना चुके हैं।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इन बदमाशों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है ताकि गिरोह की अन्य करतूतों का पता लगाया जा सके।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़