राजनीति
06 Jul, 2026

राम मंदिर दान विवाद: कांग्रेस ने विहिप पर बोला तीखा हमला

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले के आरोपों पर कांग्रेस ने विहिप की आलोचना करते हुए सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नई दिल्ली, 06 जुलाई।

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले के आरोपों पर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने विहिप द्वारा विपक्षी नेताओं से पूछताछ की मांग को 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' की संज्ञा दी है।

वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंदिर ट्रस्ट पूरी तरह से भाजपा और आरएसएस के नियंत्रण में है। उन्होंने सवाल किया कि जब ट्रस्ट के पदाधिकारी और सरकार स्वयं भाजपा से जुड़े हैं, तो इसमें विपक्षी नेताओं की क्या भूमिका हो सकती है? कांग्रेस ने विहिप की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ये संगठन भक्तों की आस्था का लाभ राजनीतिक और आर्थिक उद्देश्यों के लिए उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विहिप को यदि मंदिर की पवित्रता की चिंता है, तो उसे पहले अपने ही उन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने घोटाले को अंजाम दिया है।

भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि श्रेय लेने में सबसे आगे रहने वाले अब जब मामला जांच के घेरे में है, तब मौन साधे हुए हैं। कांग्रेस ने इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र जांच की मांग दोहराई है।

विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार ने हाल ही में पुलिस को पत्र लिखकर प्रियंका गांधी, राम गोपाल यादव, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल के बयानों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने मांग की थी कि इन नेताओं के दावों के स्रोत का पता लगाने के लिए इनसे पूछताछ की जाए।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़