प्रशासनिक खबरें
06 Jul, 2026

भोपाल में समय-सीमा समीक्षा बैठक, एडीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी

भोपाल में समय-सीमा समीक्षा बैठक के दौरान एडीएम ने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, विधानसभा प्रश्नों और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

भोपाल, 06 जुलाई।

भोपाल कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सुमित पांडे ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों और लंबित प्रकरणों के निराकरण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा के दौरान लंबित और अनटेंडेड शिकायतों पर नाराजगी जताई गई। एडीएम ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन विभागों में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलेगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर के माध्यम से जनसुनवाई और अन्य स्रोतों से प्राप्त उन आवेदनों की भी समीक्षा की गई, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के लिए चिन्हित किया गया था। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित विभागों को प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता और तय समय-सीमा में वैधानिक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आगामी विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को विधानसभा प्रश्नों के तथ्यपरक और प्रमाणिक उत्तर समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न आयोगों से प्राप्त संदर्भों और जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर भी त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में कृषि विभाग को कृषक कल्याण वर्ष के तहत निर्धारित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों के अनुरूप कार्य करने, खनिज विभाग को अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने तथा स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति बढ़ाने और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए।

नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाड़ी केंद्रों के को-लोकेशन की प्रक्रिया तेज करने, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने, उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान को गति देने तथा प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़