अपराध
06 Jul, 2026

198 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली के नंद नगरी क्षेत्र में पुलिस ने 198 क्वार्टर अवैध शराब, स्कूटी और दो लाख रुपये नकद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 06 जुलाई।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 198 क्वार्टर अवैध शराब, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी और दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी अवैध शराब की बिक्री से अर्जित होने की आशंका है। मामले में एक अन्य आरोपित की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, पांच जुलाई को ए-3 ब्लॉक स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक स्कूटी सवार युवक को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान स्कूटी से 198 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हुई है, जो ए-3 ब्लॉक, नंद नगरी का निवासी है।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह सन्नी नामक व्यक्ति के लिए अवैध शराब की सप्लाई और बिक्री का काम करता था। इसके बाद पुलिस ने सन्नी के घर पर छापेमारी की, जहां से दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि यह राशि अवैध शराब के कारोबार से संबंधित हो सकती है।

पुलिस ने इस मामले में दिल्ली आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं तथा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस जांच के दौरान अवैध शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

जांच में यह भी सामने आया है कि फरार आरोपित सन्नी का परिवार पहले भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके पिता इलाके के घोषित बदमाश थे। वहीं उसकी मां के खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़