अपराध
06 Jul, 2026

40 हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

जयपुर में एसीबी ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाने में तैनात एएसआई को मारपीट के मामले में मदद करने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

जयपुर, 06 जुलाई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाने में तैनात एक एएसआई को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह मारपीट के एक मामले में मदद करने और कुछ लोगों का नाम मुकदमे से हटाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, एसीबी को शिकायत मिली थी कि परिवादिया के पति से जुड़े मारपीट के दो मामलों की जांच संबंधित एएसआई कर रहा था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जांच के दौरान उसने परिवादिया के पति के खिलाफ दर्ज मामले में राहत दिलाने और उसके साथ गए एक व्यक्ति का नाम मुकदमे से हटाने के लिए पहले 5 हजार रुपये ले लिए।

आरोप है कि बाद में दो अन्य लोगों के नाम भी मुकदमे से हटाने और मामले में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई। लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर परिवादिया ने एसीबी से शिकायत की।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपित एएसआई को परिवादिया के घर पर 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने रिश्वत की राशि अपनी पैंट की जेब में रखी थी।

एसीबी मामले में आगे की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़