अपराध
06 Jul, 2026

सीएमओ का वॉट्सएप हैक, लोगों से मांगे गए रुपये

वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का वॉट्सएप हैक कर लोगों से रुपये मांगने के संदेश भेजे गए, जिसके बाद साइबर थाना में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

वाराणसी, 06 जुलाई।

वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के मोबाइल नंबर से जुड़ा वॉट्सएप हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर की ओर से लोगों को मैसेज भेजकर रुपये मांगने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

सोमवार को चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों और चिकित्सकों के पास रुपये मांगने वाले संदेश पहुंचने पर पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित लोगों को सूचना जारी कर पूरे मामले से अवगत कराया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि उनका वॉट्सएप नंबर हैक कर लिया गया है और साइबर हैकर उनकी पहचान का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे मांगने वाले संदेश भेज रहा है। इस मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस हैकर का पता लगाने में जुटी हुई है। जिन लोगों को रुपये मांगने वाले संदेश भेजे गए हैं, उनसे संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी जा रही है और किसी भी तरह की धनराशि भेजने से सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़