राजनीति
06 Jul, 2026

टीएमसी के ममता गुट ने चुनाव आयोग में ऋतब्रत बनर्जी के दावों का दिया जवाब

ममता बनर्जी गुट ने चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के पांच साल के कार्यकाल संबंधी स्पष्टीकरण दाखिल किया है।

नई दिल्ली, 06 जुलाई।

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी घमासान के बीच ममता बनर्जी के गुट ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी द्वारा किए गए दावों को सिरे से खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा।

सांसद कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और सागरिका घोष के नेतृत्व में आयोग पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का कार्यकाल पांच साल का है, जो 2027 में पूरा होगा। उन्होंने ऋतब्रत के उस दावे को गलत बताया जिसमें उन्होंने कार्यकाल तीन वर्ष का बताते हुए इसे 2025 में समाप्त होने की बात कही थी।

मुलाकात के बाद कल्याण बनर्जी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आयोग द्वारा मांगे गए जवाब को आधिकारिक रूप से दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऋतब्रत बनर्जी का यह तर्क कि 2022 में बनी समिति का कार्यकाल 2025 में समाप्त हो गया, पूरी तरह भ्रामक है।

पार्टी के नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन कर कार्यकाल को पांच वर्ष निर्धारित किया गया था। इस बदलाव की जानकारी समय रहते आयोग को दी जा चुकी है। आयोग के निर्देशों के मुताबिक, पार्टी के चुनाव पांच साल के भीतर होने अनिवार्य हैं, इसलिए वर्तमान समिति का कार्यकाल 2027 तक वैध है।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़