अपराध
06 Jul, 2026

78 हजार की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

अनूपपुर में कोतवाली पुलिस ने 3.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

अनूपपुर, 06 जुलाई।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3.83 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 78 हजार रुपये बताई गई है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पॉलीटेक्निक कॉलेज रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान 20 वर्षीय शिव तिवारी उर्फ शिवम, निवासी पटौराटोला, नई सब्जी मंडी, अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपित के पास से 3.83 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए विवेचना जारी है और संभावित सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, शिव तिवारी के खिलाफ कोतवाली थाने में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रखने की बात पुलिस ने कही है।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़