अपराध
06 Jul, 2026

रेलवे स्टेशन पर 8.160 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने ओडिशा के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 8.160 किलोग्राम गांजा और रेलवे टिकट के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

रायगढ़, 06 जुलाई।

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 8.160 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद मादक पदार्थ जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के झारसुगुड़ा छोर पर एक संदिग्ध युवक नीले रंग का बैग लेकर बैठा है और उसके पास गांजा है। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के मंदबहाल निवासी 27 वर्षीय बिनोद बाग के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके बैग से चार पैकेट में रखा कुल 8.160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस को आरोपित के पास से रायगढ़ से अकोला का रेलवे टिकट भी मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह सड़क मार्ग से ओडिशा से रायगढ़ पहुंचा था और ट्रेन के जरिए गांजा महाराष्ट्र ले जाने की योजना बना रहा था, लेकिन जीआरपी की सतर्कता से वह पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और महाराष्ट्र में इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़