Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
14 Jul, 2026

हरियाणा-आंध्र में एसआईआर की कई तिथियां बदलीं

चुनाव आयोग ने हरियाणा और आंध्र प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की कुछ तिथियों में बदलाव किया है, जबकि मसौदा और अंतिम मतदाता सूची जारी करने की समय-सीमा यथावत रखी गई है।

नई दिल्ली, 14 जुलाई।

चुनाव आयोग ने हरियाणा और आंध्र प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से संबंधित कुछ तिथियों में संशोधन किया है। हालांकि, दोनों राज्यों में मसौदा और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की निर्धारित तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस संबंध में चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर उनके अनुरोध के आधार पर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार बूथ स्तर के अधिकारियों का घर-घर जाकर सत्यापन करने का कार्य अब 15 जून के स्थान पर 24 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ ही मतदाता केंद्रों की पुनर्व्यवस्था का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई तक मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 31 जुलाई से 28 सितंबर के बीच प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़