बॉलीवुड
16 Jul, 2026

हिमांश कोहली की 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर जारी, आईएएस बनने की प्रेरणादायक कहानी

अभिनेता हिमांश कोहली की फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें एक युवक के आईएएस अधिकारी बनने तक के संघर्ष को दिखाया गया है।

मुंबई, 16 जुलाई।

अभिनेता हिमांश कोहली की आगामी फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर जारी कर दिया गया है। करीब 70 सेकंड के इस वीडियो में एक ऐसे मध्यमवर्गीय युवक की संघर्ष गाथा दिखाई गई है, जो असफलता और बेवफाई से टूटकर सफलता की नई इबारत लिखता है।

कहानी एक ऐसे नौजवान ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ 'बग्गू' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखता है। फिल्म का टीजर एक न्यूज़ बुलेटिन से शुरू होता है, जहाँ प्यार में ठुकराया गया एक युवक प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज में अपना सम्मान हासिल करता है।

टीजर में रवि किशन अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रेरणादायक संवाद बोलते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में हिमांश का यह डायलॉग—"बहुत जी लिया गरीबों की तरह... अब मुझे सम्मान चाहिए"—दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसमें इमोशनल, रोमांटिक और एक्शन का तड़का भी है।

निर्देशन की कमान कमल चंद्रा ने संभाली है। हिमांश के साथ इस फिल्म में सोनाली सहगल, दर्शना बानिक, शिल्पा शिंदे और नीरज सूद समेत कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म आगामी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़