हरियाणा
16 Jul, 2026

17 साल से फरार जालसाजी का उद्घोषित अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा

नूंह पुलिस की टीम ने राजस्थान में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 17 वर्षों से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर उसे राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया है।

नूंह, 16 जुलाई।

नूंह जिला पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में 17 वर्षों से कानून को चकमा दे रहे एक उद्घोषित अपराधी को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी आस मोहम्मद मूल रूप से अलालपुर का रहने वाला है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

राजस्थान के सलूम्बर जिले में दर्ज जालसाजी के मामले में उसे वर्ष 2009 में ही उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था। आरोपी अपनी पहचान बदलकर लगातार ठिकाने बदल रहा था, जिससे पुलिस के लिए उसे पकड़ना एक बड़ी चुनौती बना हुआ था।

एवीटी स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद राजस्थान के संबंधित थाना सलूम्बर को इसकी आधिकारिक सूचना दे दी गई है।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत नूंह पुलिस ने आरोपी को राजस्थान पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप दिया है। जिला पुलिस की यह कार्रवाई वांछित अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान का एक बड़ा हिस्सा मानी जा रही है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़