नौकरशाह जहां रहते हैं, वहां का माहौल अपने आप गंभीर हो जाता है। जिले में डीएम रहते बड़े बंगले में रहने की आदत के कारण साहब को अभी-अभी आवंटित बंगले में मजा नहीं आ रहा।
लेकिन करें तो क्या करें? अगल-बगल में रहने वाले बड़े साहब लोगों ने अपने बंगलों में इतना काम और क्षेत्र विस्तार कर लिया है कि साहब अपनी मनमर्जी से कुछ भी कर नहीं पा रहे हैं।













