अपराध
17 Jul, 2026

बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवक की हत्या का खुलासा

कानपुर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली।

कानपुर, 17 जुलाई।

बाबूपुरवा थाना पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे मिले युवक साहिल हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित अरुण गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया कि बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने को लेकर हुए विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।

टीपी नगर चौकी क्षेत्र में डिग्गी तालाब के पीछे रेलवे लाइन के पास स्थित जर्जर रेलवे गार्ड रूम से 26 वर्षीय साहिल का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचनाओं और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जूही के साइड नंबर-86 निवासी अरुण गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई।

पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक ने आरोपित की ओर से अपनी बहन से की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया था। इसी रंजिश में आरोपित ने साहिल पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़