अपराध
17 Jul, 2026

झांसी में पुलिस मुठभेड़, चोरी के गहनों के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

झांसी में बबीना पुलिस और स्वॉट टीम ने मुठभेड़ के बाद चोरी के आभूषणों के साथ दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

झांसी, 17 जुलाई।

झांसी में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना बबीना क्षेत्र में पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त मुठभेड़ के दौरान चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोपालपुरा रोड स्थित खैलार नहर के पास संदिग्ध घूम रहे हैं। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर हमला कर दिया। मुठभेड़ में एक आरोपी कदीर खान घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरा साथी रियासत भी पुलिस की गिरफ्त में है।

आरोपितों की तलाशी में उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस और खोखे भी मिले हैं। ये दोनों आरोपी चोरी और नकबजनी के एक पुराने मामले में लंबे समय से वांछित थे।

पुलिस ने बबीना थाने में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों में एक जालौन और दूसरा राजस्थान के धौलपुर का निवासी है। पुलिस अब उनसे बरामद गहनों के मूल मालिकों और अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़